मानव शरीर एक अद्भुत और जटिल संरचना है, जो विभिन्न तंत्रों, अंगों,(Organ) ऊतकों (Tissue) और कोशिकाओं (Cells) से मिलकर बना है। यह शरीर को गति, वृद्धि, प्रजनन और जीवित रहने में सहायता करता है। प्रत्येक अंग और तंत्र का अपना विशिष्ट कार्य होता है, जो संपूर्ण शरीर को सुचारू रूप से कार्य करने में मदद करता है।
मानव शरीर मुख्य रूप से कोशिकाओं से बना होता है, जो ऊतकों का निर्माण करती हैं। ये ऊतक मिलकर अंगों का निर्माण करते हैं, और अंग एक साथ मिलकर तंत्रों का निर्माण करते हैं। शरीर की प्रमुख संरचनात्मक इकाइयाँ निम्नलिखित हैं: